फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के अपमान का मामला एनएचआरसी पहुंचा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर कैंप में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान न मिलने का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग को न्यायोचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आयोग के इस कदम से कार्यक्रम में अपमान सहने वाली छात्राओं को न्याय मिलने की उम्मीद जग गई है। मेला श्रीदाऊजी महाराज के रिसीवर कैंप में हुए पं. किशोरीलाल स्मृति समारोह में मेधावी सम्मान न मिलने से नाराज छात्राओं ने जमकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि जब उनके 70 फीसदी अंक है तो फिर उन्हें पुरस्कार से वंचित क्यों रखा जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय भी मौजूद थे। बाद में पूर्व मंत्री के आश्वासन पर यह छात्राएं शांत हुई थीं। इस मामले की शिकायत इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की थी। उन्होंने साक्ष्य के रूप में समाचार पत्रों की कटिंग भी लगाई थी। अब आयोग ने राज्य आयोग को इस बारे में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें