फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीएलएड के 92 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 09 Aug 2024 05:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
। शहर के चार केंद्रों पर बृहस्पतिवार को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की परीक्षा कराई गई। पहले दिन की दोनों पालियों में 92 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


पहले दिन सुबह की पाली में प्रथम सेमिस्टर में बाल विकास विषय की परीक्षा हुई। दोपहर की पाली में अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई। डीएलएड के अंतर्गत कुल 1575 परीक्षार्थियों का पंजीकरण है। इसमें मुख्य परीक्षा के साथ ही पुन: परीक्षा देने वाले भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को 1335 परीक्षार्थियों को शहर के बागला इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज व उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में परीक्षा देनी थी, लेकिन इसमें कुल 1243 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आंकड़ों के अनुसार 92 परीक्षार्थियों ने पहले दिन परीक्षा छोड़ दी।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,



पेपर काफी बेहतर था, व्यवस्थाएं भी सही थीं। बाल विकास के पेपर में हमें काफी कुछ अलग आने की उम्मीद थी, लेकिन काफी राहत रही। सरल पेपर था, सब सही रहा।,,,,,,,,,,अजय कुमार, डीएलएड परीक्षार्थी।
विज्ञापन







इस पेपर के लिए अच्छी तरह से तैयारी की थी। इसका हमें परिणाम सकारात्मक ही मिलेगा। परीक्षा के लिए कई दिनों से पढ़ाई कर रहा था। पेपर भी साधारण ही था। -,,,,,,,अरविंद कुमार डीएलएड परीक्षार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें