नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे सभासद श्री भगवान वर्मा को धरनास्थल से फूलमाला पहनाकर उठाते समा?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बरातघर के निर्माण और कथित भ्रष्टाचार को लेकर नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे भाजपा सभासदों का धरना 64वें दिन समाप्त हो गया। 90 वर्षीय वयोवृद्ध समाजसेवी हरप्रसाद शर्मा ने सभासद श्रीभगवान शर्मा को माला पहनाकर धरना समाप्त कराया।
रविवार को जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी यहां आए थे तो उन्होंने सभासदों से बात की थी। पालिका अध्यक्ष से धरने खत्म करवाने को कहा था। प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद भाजपा सभासदों ने सोमवार को धरना समाप्त कर दिया। मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र माहौर, निशांत उपाध्याय, राजेंद्र गोयल, नारायण लाल आदि मौजूद थे।