संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सोमवार को इगलास रोड स्थित राजमोहन फॉर्म हाउस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त डॉ. सतना सिंह को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा जिला स्तर पर प्रत्येक ब्लॉक से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सम्मानित किया। वहीं, माध्यमिक शिक्षा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक का समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। शिक्षक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए, बच्चों के भविष्य को बनाने में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, डायट प्राचार्य ऋचा गुप्ता, डीआईओएस रितु गोयल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार उपस्थित रहे।