पीसी बागला डिग्री कॉलेज में आरएमपीएसयू की सेमेस्टर परीक्षा में शनिवार को 744 परीक्षार्थी शामिल हुए। 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिले में 27 परीक्षा केंद्रों पर राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि की सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। पीसी बागला डिग्री कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा व सरस्वती डिग्री कॉलेज परीक्षा के नोडल केंद्र हैं। शनिवार को पीसी बागला डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की जंतुविज्ञान की परीक्षा में 149 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 139 परीक्षर्थी उपस्थित रहे। 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 88 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 86 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बीपीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में 125 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 120 परीक्षार्थी उपस्थित और पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 159 परीक्षार्थी उपस्थित और दो अनुपस्थित रहे। बीए चतुर्थ सेमेस्टर में हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 243 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 239 उपस्थित और चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बीबीए छठे सेमेस्टर की परीक्षा में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। वह उपस्थित रहा। इस संबंध में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर का कहना है कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा चल रही है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।