धोखाधड़ी कर किसान के खाते से रुपये निकालने की शिकायत की गई है।
इंदल सिंह पुत्र करन सिंह निवासी जारऊ ने कहा है कि 29 जनवरी को उनके घर तीन लोग आए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक संस्था द्वारा भूमिगत पाइप डालकर फौव्वारे से सिंचाई करने की योजना चलाई जा रही है। इसके लिए वह सब्सिडी भी दिलाते हैं। करन सिंह ने उनकी बातों पर विश्वास करके अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड इन लोगों को दे दिया।
इन लोगों ने किसान के घर पर ही अन्य कई किसानों के खाते खोले। मौके पर ही पाइप, फौव्वारे, सरिया आदि सामान उसके घर पर उतरवा दिया, जो करीब दो माह पहले भेजा गया था। इन लोगों के खातों में फर्म के मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं और खोले गए खातों पर यूपीआई नंबर, एटीएम का उपयोग यह लोग ही कर रहे हैं, जबकि किसानों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। इन लोगों द्वारा किसानों का किसान निधि का पैसा भी खाते से निकाल लिया गया है। किसान रामचरण पुत्र श्यामलाल के खाते से 65000 रुपये इन शातिरों ने पार कर दिए। इन लोगों ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। संवाद