Hathras News: हाथरस में 6 जनवरी 2024 के कार्यक्रम
Fri, 05 Jan 2024 11:02 PM IST
सार
हाथरस शहर में 6 जनवरी को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
- सुबह 6 बजे - राम दरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- सुबह 8 बजे - विनोद विहार स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ का आयोजन होगा।
- सुबह 8 बजे - सासनी गेट स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन यज्ञ होगा।
- सुबह 10 बजे - तहसील सिकंदराराऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
- सुबह 10 बजे - मनौरा, बीजलपुर व बुढ़ाईच में दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- सुबह 10 बजे - रामपुर, छोंड़ा गडुआ सासनी, रुदायल सहपऊ तथा भेंकुरी हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
- दोपहर 1 बजे - प्रेम नगर कॉलोनी बौहरे वाली देवी में भक्तमाल कथा का आयोजन होगा।
- दोपहर 2 बजे - अजीतपुर, हर्दपुर सासनी, मानिकपुर सहपऊ तथा जरेरा हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
- शाम 4 बजे - कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के सम्बन्ध में बैठक होगी।