फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुरदिलनगर के 5950 परिवारों को मिलेगा शुद्ध पानी

Thu, 14 Sep 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत अब कस्बा पुरदिलनगर के नागरिकों को भी शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए जल निगम द्वारा भेजी गई कार्ययोजना को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। कस्बे के 5950 परिवारों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इस काम पर 37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन





हाथरस नगर पालिका क्षेत्र के बाद अब पुरदिलनगर नगर पंचायत के परिवारों को भी घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। परंपरागत तरीके से फिर इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था जल निगम को दी गई है। जल निगम ने इसके लिए कुछ माह पूर्व 37 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव पर हरी झंडी देते हुए लगभग 22 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके तहत कस्बे में दो नई टंकियों की स्थापना की जाएगी। एक पुरानी टंकी की मरम्मत कराकर इसे प्रयोग में लिया जाएगा।






सडक़ों को नहीं होने दिया जाएगा बदहाल

अमृत योजना के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के दौरान सड़कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएग। मंडलायुक्त ने इसे लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने ठेकेदार द्वारा काम पूरा करने के बाद सड़क को सही न कराए जाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। ऐसे में पुरदिलनगर में पाइप लाइन बिछाते समय सड़कों की मरम्मत का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन






पुरदिलनगर में अमृत योजना के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए भेजा गया प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है। ठेकेदार को टेंडर भी कर दिया गया है। कस्बे के 5950 परिवारों को जल्द ही शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-विनोद कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें