फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 5,605 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Thu, 18 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का गुरुवार से आगाज हो गया। पहले ही दिन 5,605 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि सचल दलों द्वारा चार परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए आठ परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इधर, शाम की पाली में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।परीक्षा में पहले दिन शिक्षा विभाग के उड़न दस्ते ग्रामीण क्षेत्र में छापेमारी के लिए नहीं पहुंच सके, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नकल का बोलबाला रहा। परीक्षा केंद्रों के बाहर अराजक तत्वों को हंगामा होता रहा। हंगामे को रोकने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं।बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता के सचल दल ने जनता इंटर कॉलेज सिकतरा में छापेमारी के दौरान एक नकलची छात्रा को पकड़ा एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ में की गई छापेमारी के दौरान भी एक छात्र को नकल करते हुए दबोच लिया, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद जितेंद्र कुमार ने कर्ण सिंह इंटर कॉलेज तसींगा के एक कमरे में सामूहिक नकल जैसे हालात देखे। जहां उन्होंने चार परीक्षार्थियों को पकड़ा, जबकि कुरसंडा इंटर कॉलेज कुरसंडा में दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। सभी के खिलाफ नकल अध्यादेश के तहत कार्रवाई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें