ओवरलोडिंग के चलते यह ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, जिससे इन घरों की बिजली ठप हो गई। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कूलर, पंखा और एसी शोपीस बने रहे। देर रात होते-होते अधिकांश घरों में इन्वर्टर भी ठप हो गए। रात में लोग चैन से सो नहीं सके।
हाथरस के मोहल्ला रमनपुर स्थित बीसएस दफ्तर के पास लगा 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर 17 जुलाई की रात को फुंक गया। इस कारण रमनपुर सहित आसपास के आधा दर्जन गली-मोहल्ले के लगभग 500 घरों की बिजली करीब 15 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला रमनपुर स्थित बीएसए कार्यालय के पास 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इससे मोहल्ला रमनपुर, महादेव मोहल्ला, सियाराम कॉलोनी, मुखिया गली के करीब 500 घरों को विद्युत आपूर्ति होती है। 17 जुलाई की रात को ओवरलोडिंग के चलते यह ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, जिससे इन घरों की बिजली ठप हो गई। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कूलर, पंखा और एसी शोपीस बने रहे। देर रात होते-होते अधिकांश घरों में इन्वर्टर भी ठप हो गए। रात में लोग चैन से सो नहीं सके।
सुबह लोगों के घरेलू कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पानी के लिए लोगों को गली-मोहल्ले में लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। सुबह विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर के बारे में जानकारी ली। दोपहर में ट्रांसफॉर्मर की ट्रॉली लगवाकर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।
17 जुलाई की रात को आठ बजे बिजली गई है। पूरी रात बिजली नहीं आई। रात में बिना बिजली के चैन से सो भी नहीं सके।-मनोज कुमार निवासी सियाराम कॉलोनी।
विज्ञापन
पहले से ही रात और दिन में हो रही बिजली कटौती की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को भी पूरी रात बिजली गुल रही। -भोला निवासी रमनपुर।
बिजली गुल रहने से पहले रात में चैन से सो नहीं सके तो सुबह पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ी।-एसपी सिंह निवासी रमनपुर।
पूरी रात बिजली नहीं आई। रात में इन्वर्टर भी ठप हो गए। बिजली संकट की वजह से भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।-लक्ष्मण सिंह पौरुष निवासी रमनपुर।
मोहल्ला रमनपुर में लगे 400 केवी के ट्रांसफॉर्मर में बुधवार की रात को खराबी आ गई। जानकारी होने पर खराब ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर ट्रांसफॉर्मर की ट्रॉली लगवाकर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।-ब्रजेश कुमार, अवर अभियंता।