Hathras News: हाथरस में 5 मार्च 2024 के कार्यक्रम
Mon, 04 Mar 2024 08:48 PM IST
सार
हाथरस शहर में 5 मार्च को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
- सुबह 9.30 बजे - सासनी के दयानंद बाल मंदिर में दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
- सुबह 9.30 बजे - नगला धन सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शिविर का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - सरस्वती महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से तालाब चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
- सुबह 11.30 बजे - कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य पालन कल्याण कोष की बैठक होगी।
- दोपहर 12 बजे - बागला डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन होगा।
- दोपहर 1 बजे - ढकपुरा में ढाकेश्वर मंदिर में शिव महापुराण के तहत कथा का आयोजन होगा।