फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4,360 और परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Mon, 29 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दोनों पालियों में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। सचल दलों को कोई नकलची हाथ नहीं लगा।कंट्रोल रूम प्रभारी अगस्त्य मुनि उपाध्याय ने बताया कि सुबह की पाली में उर्दू की परीक्षा में 191 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 174 ने परीक्षा दी, जबकि 17 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 177 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 168 ने परीक्षा दी, जबकि नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 28,201 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 23,886 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4,315 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में बहीखाता और लेखाशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 385 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि 376 ने परीक्षा दी एवं 19 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें