फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: परीक्षाएं 16 फरवरी से 100 परीक्षा केंद्रों पर, हाथरस में 38 केंद्र संवेदनशील और 11 अतिसंवंदनशील

Sun, 12 Feb 2023 10:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

16 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 शुरू हो रही हैं। इसके लिए हाथरस में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई। इसमें 11 अतिसंवेदनशील और 38 संवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग लगातार नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षाएं कराने का दावा कर रहा है। वहीं, हाथरस में परीक्षा के लिए बनाए गए करीब 50 फीसदी केंद्र ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। यानि इन केंद्रों पर पूर्व में गड़बड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं। इसके बावजूद इन्हें परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।

विज्ञापन


16 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई। इसमें 11 अतिसंवेदनशील और 38 संवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं। 

अलीगढ़ है अतिसंवेदनशील जिला
पिछले वर्षों की बोर्ड परीक्षा के आधार पर यूपी बोर्ड ने अलीगढ़ समेत प्रदेश के 16 जिलों को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया है। इन जिलों में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल, अनियमितताएं आदि पकड़ी जा चुकी हैं। सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने इस बार की बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 20 विषयों की परीक्षाओं पर विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें हाईस्कूल में हिंदी, गृह विज्ञान, गणित, संस्कृत, चित्रकला, विज्ञान और विज्ञान जबकि इंटर में हिंदी, सामान्य हिंदी, भूगोल, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित विषयों की नजर होगी। 
विज्ञापन


जिले में अति संवेदनशील और संवदेनशील परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, ताकि इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोई गड़बडी न हो, इसके अलावा अन्य केंद्रों पर की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। - रितु गोयल, डीआईओएस

विज्ञापन

ये हैं संवेदनशील परीक्षा केंद्र

श्री गेंदा सिंह किसान इंटर कॉलेज नयाबास लाखनू, लवकुश इंटर कॉलेज ततारपुर, सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गडौला, जनता इंटर कॉलेज सिकतरा, लाखन किसान उमावि जिरौली कलां हाथरस, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर हाथरस, विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज मऊ चिरायल, खूवीराम स्मारक इंटर कॉलेज टीकरी कलां, गान्धी इंटर कॉलेज मांगरू, एसके गौतम इंटर कॉलेज महावतपुर सादाबाद, कन्हैया लाल गौतम इंटर कॉलेज बासदत्ता, लीलाधर इंटर कॉलेज कंचना, मुरसान, विद्यादेवी इंटर कॉलेज कोटा, श्री ज्ञानप्रकाश गौतम आर्य इंटर कॉलेज ऊंचागांव सूसाइन

श्री रामसहाय उपाध्याय उमावि हाथरस, श्री मानकौर इंटर कॉलेज बिलारा, सादाबाद, श्री बजरंग उमावि जलेसर रोड हाथरस, पूरन सिंह इंटर कॉलेज परसारा, नालंदा इंटर कॉलेज वासदत्ता सादाबाद, दादा मेघसिंह बघेल आदर्श पब्लिक उमावि सूसामई, वीरांगना अवन्तीवाई इंटर कॉलेज विधीपुर वरगवां हाथरस, श्रीमती अनार देवी इंटर कॉलेज बास पोहपी जारऊ, गंगा इंटर कॉलेज गढ़ उमराव हाथरस, आरबीएस इंटर कॉलेज राया रोड सादाबाद, श्रीमती प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बीछिया टुकसान, वीआर इंटर कॉलेज बाजी का बुर्ज सादाबाद

मां भगवती देवी इंटर कॉलेज ऊंचागांव नसीरपुर, एचएस इंटर कॉलेज सीस्ता, प्रताप भानु जैन इंटर कॉलेज शाहपुर खुर्द सासनी, राजकीय हाईस्कूल मई सादाबाद, एडीएस इंटर कॉलेज मिढावली सादाबाद, शिवाय इंटर कॉलेज गोविन्दपुर सादाबाद, पीएल शास्त्री इंटर कॉलेज बगुली, एचएल इंटर कॉलेज कोटा, श्रीमती शांति देवी मुंशीलाल स्मृति इंटर कॉलेज पोरा सिकंदराराऊ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सीस्ता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बाजीदपुर सिकंदराराऊ। 

ये हैं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
अंगूरी देवी इंटर कॉलेज वैरीसला, श्रीमती भूरी देवी इंटर कॉलेज खेमगढ़ी, नबाव सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज गढ़ी हरिया हाथरस, जगन्नाथ प्रसाद गंगा देवी इंटर कॉलेज चंदपा, स्वर्गीय लालाराम इंटर कॉलेज माधुरी अगसौली, अर्जुन सिंह इंटर कॉलेज नगला नन्दराम असरोई, चौधरी घनश्याम सिंह चारग इंटर कॉलेज नगला-हरनाम ऐदलपुर, राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया हाथरस, अंशुल गांधी चरन मैमोरियल उमावि ऐंहन, श्री मुन्नी लाल पचौरी इंटर कॉलेज सराय जरेरा सिकंदराराऊ, श्री शिवचरन लाल इंटर कॉलेज अर्जुनपुर हाथरस,  किरन देवी उमावि बौनई हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें