फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हतीसा में एससी के छात्रों के लिए 3.34 करोड़ से बनेगा छात्रावास

Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से हतीसा में अनुसूचित जाति के छात्रों के 3.34 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से भूमि का चयन कर लिया गया है। शासन स्तर से भवन निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन







जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रावास का निर्माण किए जाने के लिए स्वीकृति दे दी गई है। पूर्व में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने जिले में दो छात्रावासों के निर्माण के निर्देश दिए थे। इस क्रम में समाज कल्याण विभग की ओर से भूमि के चयन के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया। यहां भूमि का चयन हतीसा पर किया गया है।



भूमि चयन की प्रकिया के पूरी होने के बाद भवन निर्माण निर्माण के लिए वित्त निगम को कार्यदायी संस्था चयनित किया गया है। छात्रावास में 50 बेड होंगे। कॉलेज व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों को यह सुविधा मुहैया हो सकेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि शासन स्तर से भवन निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें