Hathras News: हाथरस में 27 दिसंबर 2023 के कार्यक्रम
Tue, 26 Dec 2023 08:16 PM IST
सार
हाथरस शहर में 27 दिसंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
- सुबह 6 बजे - राम दरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- सुबह 8 बजे - विनोद विहार स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - खजूरिया मुरसान, कौमरी सासनी, ऊघई सहपऊ तथा श्रीनगर हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
- सुबह 10 बजे - धनगर समाज के लोग कलेक्ट्रेट पर डीएम को ज्ञापन देंगे।
- दोपहर 12 बजे - कलेक्ट्रेट सभागार में ई गवर्नेंस सोसाइटी के सम्बन्ध में बैठक होगी।
- दोपहर 2 बजे - बमनई मुरसान, खिटौली कटैलिया सासनी, नगला मौजी सहपऊ तथा महासिंहपुर हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
- दोपहर 2.30 बजे - कांग्रेस कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन होगा।