फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अजीतनगर में 25 लोग मिले बुखार से पीड़ित, एंटी लार्वा दवा का कराया छिड़काव

Wed, 20 Sep 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्वास्थय विभाग की टीम ने 40 घरों में सोर्स डिडक्शन करते हुए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया और फॉगिंग कराई। कूलर और फ्रिज में भरे पानी को खाली कराया। लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन
सासनी के मोहल्ला अजीत नगर में स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मोहल्ला अजीत नगर में बुखार फैलने की सूचना पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। टीम को गांव में 25 लोग बुखार पीड़ित मिले। 12 मरीजों की डेंगू और 12 की मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन


गांव में घर-घर घूम कर आशा कार्यकर्ताओं ने मरीजों को शिविर की जानकारी दी। विभाग की टीम ने 40 घरों में सोर्स डिडक्शन करते हुए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया और फॉगिंग कराई। कूलर और फ्रिज में भरे पानी को खाली कराया। लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। टीम में डाॅ.नीतू सिंह, डाॅ.अलका सेंगर, लैब तकनीशियन कैलाशचंद्र, आकाश, असलम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें