Hathras News: हाथरस में 25 दिसंबर 2023 के कार्यक्रम
Sun, 24 Dec 2023 09:51 PM IST
सार
हाथरस शहर में 25 दिसंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
- सुबह 6 बजे - राम दरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- सुबह 8 बजे - विनोद विहार स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - सेनपुर मुरसान, बरौली हाथरस, मढ़ापिथू सहपऊ तथा कलूपुरा हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
- सुबह 10 बजे - विजयगढ़ सासनी मार्ग स्थित सेंट थॉमस चर्च पर प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा।
- सुबह 11 बजे - जनता इंटर कॉलेज कौमरी सासनी में मुंशी गजाधर सिंह का 126वां जन्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
- दोपहर 1 बजे - ग्राम ऊघई सादाबाद में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- दोपहर 2 बजे - मोहल्ला नौरंगाबाद सिकंदराराऊ स्थित गोपाल जी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- दोपहर 2 बजे - खूटीपुरी मुरसान, देवीनगर हाथरस, परसौरा सहपऊ तथा गोपालपुर हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।