Hathras News: हाथरस में 23 अप्रैल 2024 के कार्यक्रम
Mon, 22 Apr 2024 10:21 PM IST
सार
हाथरस शहर में 23 अप्रैल को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : संवाद
- सुबह 6 बजे - नवग्रह मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा।
- दोपहर 12 बजे - सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नोखेल के हनुमान मंदिर से हनुमान शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- दोपहर 3.30 बजे - अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह गांव राजपुर का दौरा करेंगे।
- शाम 4 बजे - सादाबाद में हनुमान उत्सव यात्रा निकाली जाएगी।
- शाम 4 बजे - पुरदिलनगर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर से हनुमान शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- शाम 5 बजे - मुरसान के गांव नगला बाबू में स्थित हनुमान जी मंदिर पर 24 वां वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा।
- शाम 6 बजे - हाथरस जंक्शन के गांव नगला जायस में हनुमान जी की शोभायात्रा निकालने के साथ रसिया दंगल का आयोजन होगा।
- शाम 6.30 बजे - हाथरस जंक्शन गांव नगला हीरा से हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- शाम 7 बजे- सहपऊ के हनुमान टीले पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा ।
- शाम7 बजे - नवग्रह मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन होगा।
- शाम 7 बजे - हनुमान गली से हनुमान शोभायात्रा निकलेगी।
- दोपहर 1 बजे - पोरा के हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन होगा।