सुबह 6 बजे - राम दरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
सुबह 8 बजे - विनोद विहार स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ का आयोजन होगा।
सुबह 9 बजे - डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस, नगर पालिका मैदान सिकंदराराऊ तथा केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सुबह 10 बजे - सुंधिया मुरसान, भदामई हाथरस, समादपुर सहपऊ तथा मनौरा हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
दोपहर 12 बजे - आंगनबाड़ी केंद्र रघनिया सासनी पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
दोपहर 1 बजे - ग्राम ऊघई सादाबाद में भागवत कथा का आयोजन होगा।
दोपहर 2 बजे - मोहल्ला नौरंगाबाद सिकंदराराऊ स्थित गोपाल जी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन होगा।
दोपहर 2 बजे - जटोई मुरसान, वाहनपुर हाथरस, रसीदपुर सहपऊ तथा कडोरा जहांगीरपुर हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
दोपहर 3 बजे - शहीद भगत सिंह पार्क आगरा रोड पर कांग्रेसियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शाम 4 बजे - महायोजना 2031 के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर बैठक होगी।