डीएम ने दी ईओ हाथरस को प्रतिकूल प्रविष्टि
क्रासर
योजनाओं के दस्तावेज व जानकारी नहीं देने पर सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। जिले में स्वच्छता को लेकर शासन सख्त है। जिले में समय-समय पर सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य दौरे करते रहते हैं। पिछले दिनों राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने जिले का दौरा किया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में भ्रमण के बाद आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों से वार्ता को लेकर बैठक आयोजित की। इस बैठक में नगर नगर पालिका हाथरस के अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य योजनाओं से संबंधित दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके। इसे लेकर मंजू दिलेर ने नाराजगी जाहिर की और डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य को तत्काल ईओ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। डीएम ने इस मामले में ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। इस कार्रवाई को अन्य संबंधित अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।