फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, यूपी बोर्ड के 21 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Wed, 14 Jun 2023 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा- 2022-23 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 21 छात्र-छात्राओं का सम्मान हुआ। इस मौक पर मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों ने मेधावियों को अमर उजाला की ओर से मेडल, प्रमाण पत्र व किताबें देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सम्मान पाने के बाद मेधावी छात्र-छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के पीबीएएस इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। इस मौके पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा- 2022-23 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले 21 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र मौजूद रहे।  मुख्य अतिथि को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं भी बेहद खुश नजर आए। 

विज्ञापन


इस मौक पर मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों ने मेधावियों को अमर उजाला की ओर से मेडल, प्रमाण पत्र व किताबें देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कड़ी मेहनत करने व चुनौतियों का सामना करने की सीख दी। सीडीओ ने कहा कि खेलेगा हाथरस, पढे़गा हाथरस तो बढे़गा हाथरस। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने से ही व्यक्तित्व मजबूत बनता है। साथ ही मेधावियों से जीवन में कभी भी शॉर्टकट न अपनाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन करें। यह गौरवान्वित होने का पल है। इस पल में सभी मेधावी खुद को एक मुकाम पर पहुंचाने के लिए संकल्पबृद्ध हों। इस मौके पर प्रभारी डीआईओएस ब्रजवीर सिंह,  जीआईसी  प्रधानाचार्य डॉ. ममता उपाध्याय, पीबीएएस इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य  डॉ. राजेश कुमार मिश्रा आदि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया।
विज्ञापन


इन मेधावियों को किया गया सम्मानित
हाईस्कूल के प्रिंस मेहरा,  अमित कुमार, कृति, रिचा कुमारी, रुचित कुमार सिंह, अभिषेक जुरैल, भूमिका शर्मा, अंकिता कौशिक, अनूप कुमार, कीर्ति व इंटरमीडिएट के धर्मेंद्र कुमार, मधु, अल्करिश, अनुज शर्मा, प्राची पाराशर, माधव, आशीष पुंढीर, दीपांशी कुमारी, वंदना, दुष्यंत पांडेय, राजकुमार को सम्मानित किया गया। 

मेधावियों के परिजनों में भी नजर आई खुशी
सम्मान समारोह के दौरान मेधावी छात्र छात्राओं के परिजन भी खुशी से फूले नजर आए। उन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस किया। परिजनों ने भी अपने बच्चों को उनके अग्रिम भविष्य में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। परिजनों ने अमर उजाला फाउंडेशन और सरकार द्वारा मेधावियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम में सम्मानित होने पर बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं। भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहता हूं। मैं अमर उजाला फाउंडेशन का भी छात्रों के मनोबल को बढ़ाने हेतु दिए सम्मान का शुक्रिया अदा करता हूं। -प्रिंस मेहरा 
अपने माता पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से यह सफलता हासिल हुई है। भविष्य में बीटेक के बाद यूपीएससी की परीक्षा में सफल होकर आईएएस बनना मेरा सपना है। -धर्मेंद्र कुमार
मेरा सपना भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना है। जिसके लिए मैं लगातार प्रयासरत हूं। यह मेहनत लगातार जारी रहेगी जब तक कि मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेती। -अल्करिश
सम्मान समारोह में सम्मान पाना ही अपने आप में एक उपलब्धि है। मेरा हमेशा प्रयास रहेगा कि मैं अपने माता पिता का नाम रोशन करती रहूं। मैं भविष्य में अध्यापक बनकर देश को अपनी सेवा देना चाहती हूं। -मधु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें