फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक ने बस में मारी टक्कर, पलटी घरातियों से भरी बस, 21 लोग जख्मी

Thu, 23 Feb 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शादी के बाद सुबह सभी घराती बस से वापस जा रहे थे। अलीगढ़ एनएच पर गांव रतनपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक का पिछला हिस्स बस से तेजी से टकरा गया। इससे बस असंतुलित हो सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन के गांव महौं से बेटी की शादी कर वापस जा रहे घरातियों की बस एनएच- 91 अलीगढ़ रोड पर बुधवार की सुबह आठ बजे पलट गई। बस पलटने से 21 घराती नीचे दब गए। इनमें से चार को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सिकंदराबाद के गांव जाहिदपुर निवासी स्व पूरन की लड़की निशा की शादी हाथरस जंक्शन के गांव महौं निवासी कोमल नामक युवक से तय हुई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार कन्या पक्ष को गांव महौं में आकर शादी करनी थी। मंगलवार को जाहिदपुर से लगभग 65 महिला पुरुष वधू को लेकर गांव महौं आए थे। शादी के बाद बुधवार की सुबह सभी घराती बस से जाहिदपुर जा रहे थे। अलीगढ़ एनएच पर सुबह आठ बजे गांव रतनपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक का पिछला हिस्स बस से तेजी से टकरा गया।

इससे बस असंतुलित हो सड़क पर ही पलट गई। तेज आवाज होते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य करना चालू कर दिया। सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएची भेजा।
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए जख्मी
हादसे में रोहित पुत्र अमित, अमित पुत्र मुरारी, रूकमनी देवी पत्नी दीपक, गायत्री देवी पत्नी ध्यानपाल, शिल्पी पत्नी मुकेश, रूपेंद्र गुप्ता पुत्र ध्यानपाल, राधिका पत्नी राजेश गुप्ता, दिनेश पुत्र रोहित, मोहित पुत्र नत्थीमल, अर्चना पत्नी मनीष, पूनम पत्नी अमित गुप्ता, धनराज गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता, देव गुप्ता पुत्र प्रहलाद गुप्ता, प्रमोद कुमार सतीश चंद्र पुत्र शिवगुप्ता, राजन पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता, रजनी पत्नी राहुल विजय कुमार पुत्र बनारसी दास आदि घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें