सादाबाद के गांव कजरौठी में मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण करनीं एएनएम, आशा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : samvad
मिशन इन्द्रधनुष-5.0 के द्वितीय चरण के प्रथम दिन सोमवार को सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में शाम को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, एनएचएम, एसएमओ, डब्ल्यूएचओ, वीसीसीएम, यूएनडीपी एवं डीसीटीएसयू से उपस्थित रहे।
सोमवार को मिशन इन्द्रधुनष के प्रथम दिवस पर 148 सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का लक्ष्य 2166 के सापेक्ष 2015 का टीकाकरण किया गया। जो 93.02 प्रतिशत है। इस प्रकार गर्भवती के लक्ष्य 408 के सापेक्ष 394 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। जो 96.5 प्रतिशत रहा। समीक्षा बैठक में प्राप्त फीडबैक के अनुसार सादाबाद के नगला कल्लू, आशा डेजी गौतम की ड्यूलिस्ट अपडेट नहीं थी, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी पत्र निर्गत करने एवं निकाले की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
04 सत्र स्थलों पर दिये गये माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा था। हाथरस शहर में मोहल्ला औकनिया एएनएम सीमा देवी। महौ-लाढ़पुर ह्देश व मैंडू के मोहल्ला अहेरियान वंदना। सासनी जरैया ममता द्वारा निर्धारित स्थान पर सत्र नहीं किया गया। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हेतु चेतावनी पत्र जारी करने तथा उक्त दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आवंटित ब्लॉकों में भ्रमण कर कार्य सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।