Hathras News: हाथरस में 20 दिसंबर 2023 के कार्यक्रम
Tue, 19 Dec 2023 08:23 PM IST
सार
हाथरस शहर में 20 दिसंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
- सुबह 6 बजे - राम दरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- सुबह 8 बजे - विनोद विहार स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - नवींपुर छोटुआ मुरसान, हाजीपुर हाथरस, नसीरपुर सादाबाद तथा जऊ इनायतपुर हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
- दोपहर 12 बजे - वंदन योजना के तहत नगर पंचायत मेंडू के प्रस्तावों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।
- दोपहर 1 बजे - ग्राम ऊघई सादाबाद में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- दोपहर 2 बजे - मोहल्ला नौरंगाबाद सिकंदराराऊ स्थित गोपाल जी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन होगा।
- दोपहर 2 बजे - जैतपुर मुरसान, रड़ावली हाथरस, बढ़ार सहपऊ तथा नौजरपुर हसायन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
- शाम 4 बजे - कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों के संबंध में बैठक होगी।