Hathras News: हाथरस में 2 दिसंबर 2023 के कार्यक्रम
Fri, 01 Dec 2023 11:13 PM IST
सार
हाथरस शहर में 2 दिसंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
- सुबह 6 बजे - राम दरबार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
- सुबह 8 बजे - विनोद विहार स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञ का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - तहसील सासनी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - महामौनी मुरसान, पुराखुर्द हाथरस, सरौठ सादाबाद तथा आरिफपुर भोगपुर सिकंदराराऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।
- दोपहर 2 बजे - पदू मुरसान, खरबा हाथरस, अभयपुरा सादाबाद तथा सुजावलपुर सिकंदराराऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम होगा।