हाथरस। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को सातों ब्लॉकों पर नामांकन हुए। कुल 2,742 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 2,941 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। पांच ब्लॉकों में 1,924 वार्डों में एकमात्र नामांकन आने पर यहां निर्विरोध चुनाव तय हो गया है, जबकि छह ब्लॉकों में 18 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली रह जाएंगे। सासनी ब्लॉक के वार्ड संख्या 36 के एकमात्र बीडीसी सदस्य पद के लिए कुल दो नामांकन आए हैं। दिन भर सभी ब्लॉकों पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले रहे।---सिकंदराराऊ में 323 उम्मीदवारों के नामांकनसिकंदराराऊ में 292 पदों के लिए कुल 323 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 10 ग्राम सभाओं में सदस्य पद का चुनाव होने की संभावना है। विकास खंड में कुल 50 ग्राम सभाएं हैं। कोरम पूर्ण होने पर 17 ग्राम सभाओं के प्रधान सदस्यों ने निर्धारित तिथि पर शपथ ग्रहण की थी। अब 33 ग्राम सभा में सदस्यों के लिए 323 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। 32 सदस्यों के लिए ग्रामसभा टीकरी कलां, ऐंचोला शहादतपुर, देवर पनाखर, रतनपुर हुसैनपुर, महामई, विलार, नीजरा गोकुलपुर, खिजरपुर, मुबाकरपुर कपसिया, टटी डंडिया में एक से ज्यादा नामांकन आने के कारण चुनाव के आसार प्रबल हो गए हैं। सोमवार को नाम वापसी के पश्चात अंतिम सूची जारी होगी। ब्लॉक कार्यालय पर अंतिम समय तक एसडीएम एनपी पांडेय, कानूनगो मोहम्मद यासीन उपस्थित रहे। 14एसआरएपीएच 1। कैप्सन 1 सदस्य पद के लिए नामांकन करते ग्रामीण----हाथरस में 480 पर्चे हुए दाखिलहाथरस ब्लॉक में आरओ रामप्रवेश के सामने 430 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 480 नामांकन आए। 423 वार्डों में सिर्फ एक ही नामांकन मिला। यहां निर्विरोध चुनाव तय है। 57 वार्डों में एक से अधिक नामांकन मिला है, जबकि सात वार्डों में कोई नामांकन नहीं मिला।---मुरसान में 519 के नामांकनमुरसान ब्लॉक में आरओ डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर संजय कुमार के सामने कुल 483 पदों के लिए 519 नामांकन आए। यहां 491 कुल ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। आठ के लिए कोई पर्चा नहीं भरा। 449 पदों पर एक ही नामांकन आने से निर्विरोध चुनाव तय है। 34 पद एक से अधिक नामांकन के कारण चुनाव होगा।---हसायन में 298 ने भरा पर्चाविकास खंड हसायन में कुल 286 पदों के लिए 298 नामांकन आए। यहां कुल 407 नामांकन पत्र बिके थे। यहां कोई वार्ड रिक्त नहीं रह गया है। अदेय प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए कुछ प्रत्याशियों ने यहां अधिकारियों से शिकायत भी की। --सहपऊ में 397 ने किए नामांकनब्लॉक सहपऊ में भी कुल 380 वार्डों के लिए 397 नामांकन भरे गए। यहां कुल 460 पर्चे बिके थे। न्याय पंचायत उघैना में 66, मढ़ापिथू में 66, सलेमपुर में 69, गुतहरा में 83, बुढ़ाइच में 59 और आरती में 54 नामांकन दाखिल किए गए।---सादाबाद में भरे गए 413 पर्चेब्लॉक सादाबाद में कुल 385 वार्डों के लिए 413 नामांकन दाखिल किए गए। 352 वार्डों में एकमात्र नामांकन होने के कारण निर्विरोध चुनाव तय है, जबकि 30 वार्डों में एक से अधिक नामांकन आए हैं। तीन वार्ड यहां रिक्त रह गए हैं।---सासनी में आए 521 नामांकनब्लॉक सासनी में कुल 478 रिक्त वार्डों के लिए 521 नामांकन भरे गए हैं। 419 वार्डों में एकमात्र नामांकन आने की वजह से यहां निर्विरोध चुनाव तय है, जबकि 59 वार्डों में एक से अधिक नामांकन होने के कारण चुनाव के आसार हैं। यहां बीडीसी सदस्य के एकमात्र पद के लिए भी दो पर्चे भरे गए।