जिले में सोमवार को 15 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें चमन गली निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, स्वर्णधाम कॉलोनी बिजलीघर के सामने एक वृद्ध और एक वृद्धा, हसायन के गड़ौला का 35 वर्षीय युवक व 35 वर्षीय एक महिला, सासनी का 45 वर्षीय युवक, सासनी का 62 वर्षीय वृद्ध, लाल डिग्गी हाथरस का 35 वर्षीय युवक, मेंडू गेट हाथरस का 18 वर्षीय युवक, गांव मड़नई का 40 वर्षीय युवक, छिपैटी हाथरस का 47 वर्षीय व 26 वर्षीय युवक, हाथरस के विष्णुपुरी मोहल्ले का 39 वर्षीय युवक सहित 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं नौ लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी वापस पहुंचे हैं।