पीसी बागला डिग्री कॉलेज में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग में शुरू होने वाले एसएससी के बैच में प्रवेश के लिए मंगलवार को 146 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
योजना के तहत आर्थिक कमजोर व पिछड़े विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। कोचिंग का संचालन पीसी बागला डिग्री कॉलेज में हो रहा है। जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि कोचिंग में एसएससी की तैयारी के लिए बैच शुरू होने वाला है। बैच में प्रवेश के लिए मंगलवार को परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कुल 188 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परिणाम के आधार पर बैच में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जल्द ही बैच का संचालन शुरू हो जाएगा।