फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध हालात में घूमतीं 13 युवतियां हिरासत में लीं

Tue, 24 Sep 2024 06:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घूम रहीं 13 युवतियों को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कुछ लोगों ने क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवतियाें को घूमते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन युवतियों से पूछताछ की। सादाबाद पुलिस ने छह और सहपऊ पुलिस ने सात युवतियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह गांव-गांव घूमकर भीख मांग रही हैं। इन युवतियों ने एक पैड पर अंग्रेजी में यह लिखवा लिया है कि उनका घर गिर गया है, जिससे वह बेघर हो गई हैं। सीओ हिमांशु माथुर का कहना है कि यह युवतियां घुमंतू जाति की हैं। इनका काम ही भीख मांगना है। सबके पास आधार कार्ड हैं, फिर भी इनके बारे में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें