फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 13 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिंभावली से ट्रक में कानुपर ले जाई जा रहीं अंग्रेजी शराब की 13 पेटी अलीगढ़ और सिकंदराराऊ के मध्य चोरों ने पार कर दीं। चालक को इसका पता सिकंदराराऊ में पंत चौराहे पर पहुंचकर लगा। उसने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिंभावली से शुक्रवार को एक ट्रक 325 अंग्रेजी शराब के टैट्रा पैक लादकर कानपुर के लिए रवाना हुआ। चालक दिनेश ने रास्ते में अलीगढ़ के एक ढाबे पर खाना खाया। रविवार की सुबह सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर चालक ने साइड के शीशे में देखा कि एक व्यक्ति पीछे से उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की तो ट्रक का तिरपाल कटा हुआ निकला। ट्रक से चोरों ने रास्ते में 13 पेटी चोरी कर लीं। 13 पेटियों में टैट्रा पैक के 624 पौव्वे भरे हुए थे। सिंभावली से आबकारी विभाग की टीम और ट्रांसपोर्टर भी मौके पर आ गए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आशंका है कि शराब की चोरी अलीगढ़-सिकंदराराऊ के मध्य एनएच 91 पर गांव सराय के निकट टूटी सड़क के आसपास हुई है, क्योंकि उस समय वाहन धीमी गति से निकलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें