कुरसंडा सीएचसी पर जन आरोग्य मेले में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : samvad
जिले में 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1102 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 507 पुरूष, 392 महिलाएं व 203 बच्चे शामिल थे। मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
मेले में 29 चिकित्सक व 87 स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। मेले में 208 लोगों की कोविड, 51 मरीजों की बुखार और 20 मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। 157 गोल्डन कार्ड बनाए गए। 35 गर्भवती महिलाओं जांच की गई। संवाद