फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तारित इलाकों को शहरी रोस्टर के हिसाब से बिजली देने के लिए खर्च होंगे 11 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस शहर में शामिल नए इलाकों को शहरी क्षेत्र के हिसाब से बिजली देने के मकसद से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। विभाग ने सर्वे के बाद निगम को प्रस्ताव भेज दिया है। निगम स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद लाइनें डाली जाएगी और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य काम भी होंगे। इस पर 11.15 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर में पहले 27 वार्ड थे। सीमा विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में अब 35 वार्ड हो गए हैं। इसी के साथ 11 ग्राम पंचायतों की तीस ग्राम सभाओं को मिलाकर 2011 की जनगणना के तहत दो लाख दस हजार की आबादी हो गई है। कई सालों से शहर में शामिल हुए इलाकों को ग्रामीण बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

इस कारण पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसी के साथ अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह के निर्देश पर एसडीओ जेई की मदद से सर्वे कराया गया। इसी के साथ 11 करोड़ पंद्रह लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर निगम को भेजा गया है।
प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद लाइनें बनाई जाएगी। पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए छोटे व बड़े ट्रांसफार्मर लगाया जाएंगे। जिससे नए इलाकों को शहरी बिजली मिल सकेगी। इस मामले में एक्सईएन अभिषेक सिंह का कहना है कि 11 करोड़ पंद्रह लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर निगम को भेजा गया है। जिससे लाइन बनाने व छोटे बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन इलाकों को मिलेगी शहरी रोस्टर के हिसाब से बिजली
ढकपुरा, दादानपुर, पुलिस लाइन, सीर, सोखना, नगला रानी, जोगीपुरा, नाले तक नयाबास सुरंगपुरा, नगला चौबे, काशीराम, तरफरा, कलवारी, गिजरौली, नगला भीम, नगला बेरिया, नगला भुस, पापरी, मिटई, नगला धन सिंह, नगरिया नंदराम व कोटा कपूरा रोड, कछ पुरा, नगला मोथा, भगवंतपुर कलेक्ट्रेट तक, जोगिया, इगलास रोड बाईपास तक, नगला सड़क, कुंवारजी का नगला, तमना गढ़ी, चिंतापुर, दयानतपुर, विद्यानगर, कल्याण गढ़ी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें