फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 11 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, काम कराने वालों को थमाए नोटिस

Sat, 10 Jun 2023 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाल श्रम की भट्टी में नौनिहाल लगातार तप रहे हैं। जिले में काफी संख्या में बाल श्रमिक चाय, कपड़ा, किराना, हलवाई आदि की दुकानों पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम व सौनू राजौरा के नेतृत्व में शहर  के हलवाई खाना, घंटाघर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दुकानों से छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। 
विज्ञापन
हलवाई खाना बाजार में छापेमारी करती श्रम विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में बाल श्रम रुकने का नाम नहीं रहा है। शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने शहर के घंटाघर क्षेत्र व दादनपुर ढकपुरा में ईट भट्टों पर कार्य कर रहे बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। साथ ही काम करने वालों को नोटिस थमाया। अब इन पर जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बाल श्रम की भट्टी में नौनिहाल लगातार तप रहे हैं। जिले में काफी संख्या में बाल श्रमिक चाय, कपड़ा, किराना, हलवाई आदि की दुकानों पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम व सौनू राजौरा के नेतृत्व में शहर  के हलवाई खाना, घंटाघर आदि क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए दुकानों से छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। 

वहीं दादनपुर ढकपुरा में ईट भट्टा पर कार्य कर  रहे छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इन स्थानों पर काम  कराने वाले लोगों को श्रम विभाग की ओर से नोटिस दिया गया है। आगे काम न करने की हिदायत  दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें