फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कांशीराम आवासों में अवैध रूप से रहते मिले 106 लोग

Sat, 03 Aug 2024 05:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर मार्ग पर कांशीराम आवास योजना के तहत बनाई गई काॅलोनी में शुक्रवार को जिलाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने आवासों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। 106 लोग अनाधिकृत रूप से इन आवासों में रहते मिले।
विज्ञापन

डूडा कर्मचारियों ने बताया कि पहले चरण के तहत 1500 आवासों का निर्माण हुआ था। इसमें निवास कर रहे आवंटन स्वामियों की संख्या 869 तथा मौके पर निवास कर रहे किरायेदारों की संख्या 240 है। बंद पाए गए आवासों की संख्या 384, क्रय कर निवास कर रहे आवासों की संख्या पांच थी। अनाधिकृत रह रहे आवासों की संख्या दो है। तीसरे चरण के तहत 952 आवासों का निर्माण हुआ था। आवंटन स्वामियों की संख्या 56 है। 790 आवास वर्तमान में रिक्त हैं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवास की जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासों में रह रहे व्यक्तियों से वार्ता की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस को नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें