फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,06,121 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप

Sun, 17 Jan 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में पोलियो बूथों पर 0 से पांच साल के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। सुबह से शाम तक चले इस अभियान में अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी अस्पतालों और पोलियो बूथों पर दवा पिलाने के लिए उमड़ते रहे।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में रविवार को 793 पोलियो बूथ बनाए गए थे। इन पोलियोबूथों पर पोलियो की दवा का पूरा इंतजाम किया गया था। स्वास्थ्य कार्यकत्रि व कर्मचारियों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। शहर में किलागेट पर लगे पोलियो बूथ का उद्घाटन सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने किया। उन्होने बच्चों को दवा भी पिलाई। उन्होने कहा कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन इसे अब किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देना है। इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। मुरसान में स्टेट बैंक के पास लगे पोलियो बूथ का भी उन्होने उद्घाटन किया। सीएचसी व पीएचसी पर भी पोलियो की दवा पिलाई गई। सीएमओ ने बताया कि पूरे जिले में एक लाख छह हजार एक सौ इक्कीस बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अब 18 व 19 जनवरी को छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक घर घर जाकर पिलाए जाने का अभियान चलाया जाएगा।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें