फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 व 108 एबुंलेंस संचालकों में आक्रोश, नारेबाजी

Fri, 11 Mar 2016 12:47 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एम्बूलेंस संचालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्वार्टरों को खाली करने के आदेश से गुस्साए 102 व 108 एंबुलेंस चालकों ने गुरूवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

 करीब दो-तीन माह पूर्व सीएचसी में एक क्वार्टर में रहने वाले वाले स्वास्थ्य कर्मचारी के यहां दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई थी। इस घटना में एबुंलेंस चालकों पर शक जाहिर किया गया था। जिसके बाद अब इन एंबुलेंस संचालकों को चिकित्साधीक्षक यूबी सिंह ने पुराने हॉस्पीटल की बिल्डिंग में रहने के निर्देश दिए हैं, लेकिन एबुंलेंस संचालकों की पीड़ा है कि पुराना हॉस्पीटल काफी जर्जर व खंडहर अवस्था में है। इस हॉस्पीटल की बिल्डिंग कभी भी धराशायी हो सकती है और इसमें बिजली पानी की व्यवस्था भी नहीं है। इस पुराने हॉस्पीटल में न तो एंबुलेंस सुरक्षित रहेगी और न स्टाफ। वहीं सरकारी अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस खड़ा होना शुरू हो जाएंगी। एबुंलेंस संचालक विजय, रानाप्रताप, चंद्रशेखर, पवन सिंह, देवेंद्र सिंह, भगत सिंह, करमवीर, रविंद्र पटेल, रवी सिंह, लोकेंद्र सिंह, आरएस यादव, रविंद्र कुमार, शीलेंद्र कुमार, योगेंद्र आदि ने बताया कि वह इस समस्या को लेकर डीएम से भी मिलेंगे। इधर, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह का कहना है कि पुराने हॉस्पीटल की बिल्डिंग सही है। इसमें पानी व बिजली की व्यवस्था करा दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें