Hathras News: हाथरस में 1 अगस्त 2024 के कार्यक्रम
Wed, 31 Jul 2024 09:38 PM IST
सार
हाथरस में 1 अगस्त को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं...
हाथरस विकास भवन
- फोटो : संवाद
- सुबह 9 बजे - जिला महिला अस्पताल व सभी सीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच होगी।
- सुबह 9 बजे - बीएच मिल ऑयल रोड पर गड्डेश्वर महोदव मंदिर के वार्षिक महोत्सव का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे- अग्रवाल सेवा सदन में राखी तीज स्पेशल मेले का आयोजन होगा।
- सुबह 9 बजे - सिकंदराराऊ में अमोल चंद पब्लिक स्कूल में विशाल रक्तदान शिविर एवं हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन होगा।
- सुबह 10 बजे - पीसी बागला डिग्री कॉलेज में एमए में प्रवेश को लेकर काउंसलिंग होगी।
- सुबह 11 बजे - विकास खंड सहपऊ में दिव्यांगजन योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए शिविर का आयोजन होगा।