हाथरस। युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति द्वारा रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 1350 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए हाथरस में सरस्वती इंटर कॉलेज, सादाबाद में संत कार्ष्िण पब्लिक स्कूल, सासनी में कन्या इंटर कॉलेज सासनी, हाथरस जंक्शन में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तथा बिसावर में एसएसडी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर कुल 1402 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। रविवार की सुबह परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र प्राप्त किए, उसके बाद सुबह 11 बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। परीक्षा में कुल 1350 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की और 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा का परिणाम 20 फरवरी को घोषित किया जाएगा।