फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रविवार को सहिजना गांव के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के महसुलापुर गांव निवासी खुर्शीद (28) रविवार देर शाम सवायजपुर से पत्नी को लाने के लिए बाइक से जा रहा था। पाली थाना क्षेत्र के बैजूपुर गांव निवासी शिवजीत (28), शिव प्रकाश (62) और पाली क्षेत्र के धनुआमऊ निवासी सचिन कुमार (28) एक बाइक से सवायजपुर आ रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सहिजना गांव के पास दोनों बाइक सवार भिड़ गए।
हादसा में दोनों बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें हरपालपुर सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अन्य तीनों को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर भेजा गया है।
विज्ञापन

खुर्शीद के परिवार में उसकी पत्नी रकिमा बेगम व तीन माह का पुत्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें