फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 05 Mar 2023 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन

- मौसा के घर से वापस आ रहे थे दोनों
- कन्नौज मार्ग पर बिलग्राम के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। कन्नौज रोड पर बिलग्राम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के तकिया ईमाम नगर निवासी अंशुल (22) गांव के गोपाल (19) के साथ बाइक से अपने मौसा राजकुमार निवासी छिबरामऊ गया था। रविवार शाम को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बिलग्राम के निकट कन्नौज रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गोपाल गंभीररूप से घायल हो गया। कोतवाल फूल सिंह सूचना पर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे ले लिया। घायल को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें