फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रजबहा में नहाने के लिए युवक ने लगाई छलांग, डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टड़ियावां। थाना क्षेत्र में टड़ियावां से लिलवल रोड पर निकले रजबहा में एक युवक ने नहाने के लिए छलांग लगा दी। इससे वह गहरे पानी में चला गया। जिससे पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर तलाश की गई। डेढ़ घंटे बाद शव पानी से निकाला गया।
थाना क्षेत्र के गद्दी पुरवा मजरा सिकंदरपुर निवासी विशाल (22) शुक्रवार की सुबह 11 बजे टड़ियावां के निकट लिलवल रोड से निकले रजबहा में नहाने के लिए पुलिया से छलांग लगा दी। इससे वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह पानी में डूब गया। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पानी में तलाश की गई। वही घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। विशाल गांव में किराना की दुकान चलाता था। तीन भाइयो में बड़ा है। कोतवाल अशोक सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें