फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सई नदी में युवक ने लगाई छलांग, 20 घंटे बाद शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहंदर। उन्नाव जनपद के थाना बेहटा मुजावर के गंज मुरादाबाद के एक युवक ने सई नदी में कूद कर जान दे दी। शनिवार रात ससुराल से घर जाने की बात कहकर निकले युवक ने थाना कासिमपुर क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सई नदी पुल पर बाइक खड़ी मिली। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवारजनों ने खोजबीन की तो, बाइक पुल पर मिलने से नदी में कूदने की आशंका जाहिर की। पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई। रविवार को करीब 20 घंटे के बाद उन्नाव जनपद की सीमा में सचान कोट गांव के पास झाड़ियों में शव फंसा मिला।
गंज मुरादाबाद निवासी नंदलाल राठौर (38) की ससुराल यहां थाना कासिमपुर क्षेत्र के असही-आजमपुर गांव के पूरन के यहां है। जैसा कि परिवारजनों ने बताया कि 22 सितंबर को नंदलाल पत्नी सुधा के साथ ससुराल आया था। शनिवार को दिन में पत्नी को साथ लेकर बाइक से चला गया।
विज्ञापन

ससुर पूरन ने बताया कि दामाद ने पुत्री सुधा को मल्लावां से टेंपो पर बैठाकर गंज मुरादाबाद भेज दिया और वह वापस असही-आजमपुर गांव आ गया था। बताया कि शनिवार को ही देर शाम नंदलाल ने घर जाने की बात कही और बाइक से घर के लिए चला गया था। देर रात में गंज मुरादाबाद न पहुंचने की जानकारी मिली तो, वह लोग चिंतित हुए। इस पर तलाश शुरू की।
बताया कि खोजबीन में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर पड़ने वाले सई नदी के पुल के पास बाइक खड़ी मिली, पर नंदलाल को कोई अता-पता न चला। नदी में कूदने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना कासिमपुर व बेहटामुजावर की पुलिस पहुंची। नदी में कूदने की आशंका पर बेहटामुजावर से गोताखोर बुलाए गए और नदी में तलाश की गई।
विज्ञापन

रिवारीजनों ने घटना के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर की है। बताया कि नंदलाल राठौर (38) खेतीबाड़ी के साथ ही गांव में चाट का ठेला लगाता था। उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी व तीन पुत्र हैं। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि शव बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में मिला है, ऐसे में वहीं की पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें