फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। नगर के चौराहा पर सेलापुर रोड पर सोमवार शाम फर्नीचर विक्रेता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदीपुर निवासी अजय कुमार (42) फर्नीचर की दुकान चलाते थे। सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे माधौगंज चौराहा के पास सेलापुर रोड पर जा रहे थे। इस दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बड़े भाई विजय पाल ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक पुत्र है। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें