फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Tue, 30 Jan 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर हरियाली बाजार के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कस्बे के हरियाली बाजार के पास सोमवार सुबह करीब तीन बजे हाईवे पर एक चालीस वर्षीय युवक लहूलुहान अवस्था मेें पड़ा था। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक काले रंग का लोअर, लाल रंग की जैकेट व काली शर्ट पहने था। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। तलाशी में भी उसके पास से ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। अनुमान है कि पैदल जाते समय वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें