हरियावां। सधिनावा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सधिनावा गांव निवासी मुकुंद कुमार (20) पुत्र रामकृष्ण मिश्रा सोमवार को मवेशियों के लिए दोपहर में बिजली से चलने वाली मशीन से घास को काट रहा था। जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगा गया। मुकुंद कुमार ने बचाव में शोर किया तो परिजनों ने मशीन को बंद कर दिया। इस पर अचेत होकर गिर गया। परिजन उपचार के लिए हरदोई एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने सूचना दी है।मृतक चार भाई में सबसे छोटा और अविवाहित था।