फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहनोई के घर युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। बहनोई के घर पिछले दो माह से रह रहे युवक की सोमवार को मौत हो गई। उसकी पत्नी ने करीबी रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार निवासी बाबूराम (45) खेती करता था। वह दो माह से अपने बहनोई राधेलाल के गांव कछौना कोतवाली क्षेत्र के नारायण देव गांव में रह रहा था। सोमवार सुबह नौ बजे बाबूराम की मौत हो गई। उसकी पत्नी रामदेवी ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले नजदीकी रिश्तेदारों ने बाबूराम को बहलाकर उसकी जमीन बेच दी और सारे रुपये हड़प लिए। रुपये की मांग करने पर बाबूराम की हत्या कर दी गई। कोतवाल कछौना राकेश यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें