फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाले में बाइक गिरने से युवक की मौत, दो घायल

Sun, 07 May 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शादी-समारोह से लौटते समय बाइक सवार नाले में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के सकतपुर मछरेहता निवासी भूरे (40) पुत्र रामेश्वर मेहनत-मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। शुक्रवार को वह अपने भाई नीरज और भतीजे मैकू के साथ शादी में शामिल होने के लिए सुरसा थाने के रामपुर गांव गया था। देर रात को तीनों लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। रामपुर गांव से बाहर निकलते ही उनकी बाइक सड़क के किनारे एक नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन तीनों को नाले से बाहर निकाला। उससे पहले ही भूरे की मौत हो चुकी थी। उसका भाई नीरज और भतीजा मैकू घायल हो गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और घायल नीरज और मैकू को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। लोगों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाल ओपी सिंह ने बताया अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें