फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोहरे में ट्रेन से कट कर हुई युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। घर से निकल कर रेलवे ट्रैक की तरफ गया युवक कोहरे के चलते ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

बरनई चतरखा निवासी रमन (30) करीब दो साल से कोतवाली देहात के कांशीराम कालोनी के पास स्थित बनियानी पुरवा में रह रहा था। रविवार रात वह घर से कुछ दूरी पर लखनऊ-बरेली रेलवे ट्रैक की तरफ गया हुआ था।
कोहरे के चलते उसे ट्रेन नहीं दिखाई दी। वह इसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी उसके घर पहुंची, तो परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया कि रमन हत्या के मामले में जेल में बंद था। एक हफ्ते पहले ही जमानत पर छूट कर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें