फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार से बाइक छूने पर युवकों को पीटा, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरियाली बाजार के पास मामूली विवाद में जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों की पिटाई कर दी। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए सात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला निहालगंज निवासी नितीश मिश्रा अपने दोस्त ऋषभ गुप्ता के साथ बुधवार रात बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान उधर से भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत का पुत्र सोमवीर राजपूत अपने साथियों के साथ कार से गुजरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सोमवीर की कार में छू गई थी और इसी को लेकर विवाद हो गया। हरियाली बाजार के पास हुए विवाद के दौरान सोमवीर ने अपने साथियों मोती गुप्ता, सचिन पाल व चार अज्ञात लोगाें के साथ मिलकर नितीश और ऋषभ की पिटाई कर दी। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें