हरदोई। गैर समुदाय के युवक पर एक युवती ने जबरन शादी करने का दबाव करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं आरोपी की धमकी से पीड़िता व उसका परिवार परेशान है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की विगत दिनों पूर्व मोमिनाबाद निवासी महताब से भाई की शादी में मुलाकात हुई थी।
इसके बाद वह बेटी से फोन पर बात करने लगा था। इधर कुछ दिनों पहले बेटी ने फोन करना बंद कर दिया था। इसके बाद से महताब बेटी से फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था। वह बात नहीं कर रही थी।
आरोप है कि चार दिन पूर्व आरोपी उसके घर आया बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी थी।
शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया जाएगा।